SBI Asha Scholarship 2026: कक्षा 9वीं से पोस्ट ग्रेजुएशन पढ़ाई के लिए मिल रही ₹20 लाख तक की स्कॉलरशिप, ऐसे करें आवेदन

SBI Asha Scholarship 2026| अगर आप या आपके परिवार में कोई होनहार छात्र आर्थिक तंगी के कारण आगे की पढ़ाई को लेकर चिंतित है, तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ‘आशा स्कॉलरशिप योजना 2026’ एक बड़ा सहारा बनकर सामने आई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों को वित्तीय मदद देकर उनकी शिक्षा में आ रही रुकावटों को दूर करना है।एसबीआई आशा स्कॉलरशिप 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म शुरू हो चुके हैं।

इस योजना के तहत कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, मेडिकल, आईआईटी, आईआईएम और विदेशों में पढ़ाई करने वाले छात्रों को ₹15,000 से लेकर ₹20 लाख तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।अगर आप भी इस स्कॉलरशिप का लाभ उठाना चाहते हैं, तो 4 सितंबर 2026 से पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

SBI Asha Scholarship 2026
SBI Asha Scholarship 2026

किसको कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप?

एसबीआई फाउंडेशन द्वारा अलग-अलग कोर्स और कक्षाओं के हिसाब से स्कॉलरशिप राशि तय की गई है:

कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्र₹15,000 तक की सहायता
स्नातक (UG – Graduation) छात्र₹75,000 तक
स्नातकोत्तर (PG – Post Graduation) छात्र₹2,500,00 (2.50 लाख रुपये तक)
आईआईटी (IIT) के छात्र₹2,00,000 तक
आईआईएम (IIM) के छात्र₹5,00,000 तक
मेडिकल (MBBS/BDS आदि) के छात्र₹4,50,000 तक
विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र₹20,00,000 तक की स्कॉलरशिप

SBI Asha Scholarship 2026 पात्रता एवं शर्तें

  • आवेदक भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
  • छात्र ने अपने पिछले शैक्षणिक वर्ष (Last Academic Class) की अंतिम परीक्षा में कम से कम 75% अंक हासिल किए हों।
  • स्कूली छात्रों के परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • कॉलेज व अन्य उच्च शिक्षा के छात्रों के परिवार की वार्षिक आय ₹6 लाख तक मान्य है।
  • विशेष प्राथमिकता: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और मेधावी छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:- Rajasthan 150 Unit Free Bijali Yojana 2026: राजस्थान 150 यूनिट फ्री बिजली योजना में ऐसे करें आवेदन, मिलेगी ₹50,000 की सब्सिडी और फ्री स्मार्ट मीटर

आवश्यक दस्तावेज

SBI Asha Scholarship 2026 के ऑनलाइन फॉर्म भरते समय आपके पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए:

  • अंतिम वर्ष की मार्कशीट: पिछले शैक्षणिक वर्ष (10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन आदि) की पास की हुई मार्कशीट।
  • पहचान पत्र: सरकारी पहचान पत्र (जैसे- आधार कार्ड)।
  • प्रवेश का प्रमाण: चालू सत्र (Current Year) में एडमिशन का प्रमाण पत्र (फीस की रसीद या संस्था प्रधान द्वारा जारी सर्टिफिकेट)।
  • आय प्रमाण पत्र: तहसीलदार या सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र।
  • बैंक पासबुक का विवरण: विद्यार्थी या माता-पिता के बैंक खाते की जानकारी।
  • अन्य: आवेदक की नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र और विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।

How to Apply for SBI Asha Scholarship 2026

यदि आप SBI Asha Scholarship 2026 पात्रताओं को पूरा करते हैं, तो नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से फॉर्म भर सकते हैं:

  • सबसे पहले एसबीआई आशा स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट/पोर्टल https://www.sbiashascholarship.co.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर अपनी कक्षा या कोर्स के अनुसार ‘SBI Asha Scholarship Program 2026’ पर क्लिक करें।
  • दी गई सभी गाइडलाइंस को ध्यान से पढ़ें और ‘Apply Online’ बटन पर क्लिक करें।
  • अगर आप पोर्टल पर पहली बार आए हैं, तो ‘Register’ वाले विकल्प पर जाकर अपनी बेसिक डिटेल्स भरें और साइन-अप करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद मिले यूजर आईडी/मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बैंक से जुड़ी सभी जानकारियां सही-सही दर्ज करें।
  • अपनी फोटो, सिग्नेचर और मांगे गए जरूरी डाक्यूमेंट्स को सही फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड करें।
  • फॉर्म भरने के बाद एक बार पूरी जानकारी को री-चेक कर लें और Submit बटन दबा दें।
  • अंत में, सबमिट किए गए एप्लीकेशन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

1 thought on “SBI Asha Scholarship 2026: कक्षा 9वीं से पोस्ट ग्रेजुएशन पढ़ाई के लिए मिल रही ₹20 लाख तक की स्कॉलरशिप, ऐसे करें आवेदन”

Leave a Comment