Rajasthan 150 Unit Free Bijali Yojana 2026: राजस्थान 150 यूनिट फ्री बिजली योजना में ऐसे करें आवेदन, मिलेगी ₹50,000 की सब्सिडी और फ्री स्मार्ट मीटर

Rajasthan 150 Unit Free Bijali Yojana 2026: राजस्थान सरकार ने राज्य के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘150 यूनिट फ्री बिजली योजना 2026’ की शुरुआत की है। इस योजना को केंद्र सरकार की ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के साथ जोड़कर लागू किया गया है।इसके तहत अपने घर की पक्की छत पर 1.1 किलोवाट (kW) का रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाने वाले पात्र उपभोक्ताओं को हर महीने 150 यूनिट तक बिल्कुल मुफ्त बिजली दी जाएगी। इसके साथ ही सोलर सिस्टम लगाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बड़ी सब्सिडी भी प्रदान कर रही हैं।

Rajasthan 150 Unit Free Bijali Yojana 2026
Rajasthan 150 Unit Free Bijali Yojana 2026

योजना के प्रमुख लाभ और विशेषताएं

  • मुफ्त बिजली: प्रति माह 150 यूनिट तक बिजली की खपत पर कोई बिल नहीं देना होगा।
  • ₹50,000 तक की कुल सब्सिडी:
  • केंद्र सरकार की ओर से: लगभग ₹33,000 की वित्तीय सहायता।
  • राजस्थान सरकार की ओर से: लगभग ₹17,000 की अतिरिक्त सब्सिडी।
  • मुफ्त स्मार्ट मीटर: योजना के तहत लाभार्थी को एक स्मार्ट मीटर बिल्कुल निशुल्क दिया जाएगा।
  • नेट मीटरिंग सुविधा: सोलर सिस्टम से बनने वाली बिजली और आपकी खपत का हिसाब नेट मीटरिंग के जरिए रखा जाएगा।
  • बिजली बिल में स्थाई बचत: 150 यूनिट से अधिक खपत होने पर ही केवल अतिरिक्त यूनिट्स का भुगतान निर्धारित दरों पर करना होगा।

Rajasthan 150 Unit Free Bijali Yojana 2026 पात्रता

  • आवेदक राजस्थान का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • बिजली कनेक्शन घरेलू श्रेणी (Domestic Category) का होना चाहिए और आवेदक के नाम पर दर्ज होना चाहिए।
  • उपभोक्ता के पास सोलर पैनल लगवाने के लिए स्वयं की पक्की छत उपलब्ध होनी चाहिए।
  • मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना में पंजीकृत उपभोक्ता इसके तहत अपनी सहमति दर्ज करा सकते हैं।

(नोट: किराए के मकान में रहने वाले या जिनके पास खुद की पक्की छत नहीं है, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। राजस्थान सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली योजना की नई अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप्प चैनल को ज्वाइन कर ले)

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

  • आधार कार्ड या जन आधार कार्ड
  • बिजली का ताजा बिल (जिसमें K-Number दर्ज हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक या कैंसिल्ड चेक (सब्सिडी राशि प्राप्त करने के लिए)
  • मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो
  • छत से संबंधित जानकारी

यह भी पढ़ें: Har Ghar Tiranga Certificate 2026: तिरंगे के साथ अपलोड करें सेल्फी, 2 मिनट में डाउनलोड करें सरकारी सर्टिफिकेट

Rajasthan 150 Unit Free Bijali Yojana: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

Rajasthan 150 Unit Free Bijali Yojana 2026 का लाभ लेने के लिए आप डिस्कॉम (DISCOM) पोर्टल पर सहमति दर्ज कराकर पीएम सूर्य घर पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं:

चरण 1: डिस्कॉम पोर्टल पर पात्रता जांच और सहमति (Consent)

  • सबसे पहले अपनी संबंधित बिजली वितरण कंपनी (JVVNL, AVVNL या JDVVNL) के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • ‘150 Unit Free Bijali Scheme’ या ‘Eligibility Check’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने बिजली बिल का K-Number (कंज्यूमर नंबर) दर्ज करें।
  • मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज कर सत्यापन करें और सोलर सिस्टम लगवाने के लिए अपनी सहमति दर्ज करें।

चरण 2: पीएम सूर्य घर पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया

  • आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर जाएं और “Apply For Rooftop Solar” पर क्लिक करें।
  • अपना राज्य (Rajasthan), बिजली कंपनी (DISCOM) का चयन करें और कंज्यूमर नंबर, मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • अपने कंज्यूमर नंबर और मोबाइल नंबर से लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • बिजली विभाग द्वारा Feasibility Approval (तकनीकी स्वीकृति) मिलने के बाद पोर्टल पर सूचीबद्ध अधिकृत वेंडर (Registered Vendor) से अपने घर की छत पर 1.1 kW का सोलर प्लांट लगवाएं।
  • प्लांट लगने के बाद वेंडर नेट मीटरिंग की प्रक्रिया पूरी करेगा।
  • अंत में पोर्टल पर अपना बैंक खाता विवरण अपलोड करें। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

Leave a Comment