e-Shram Card Online Apply: ई-श्रम कार्ड योजना केंद्र सरकार द्वारा संचालित की गई एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमे श्रमिको को रोजगार के साथ कई योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। श्रमिक कार्ड से मजदूरों को कई योजनाओं का लाभ सीधे दिया जा रहा है। ई-श्रम कार्ड योजना का लाभ एवं पात्रता एवं ऑनलाइन आवेदन की जानकारी निचे दी जा रही है। साथ ही जिन श्रमिको ने कार्ड बनवा लिया है वे कार्ड कैसे डाउनलोड करे इसकी भी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते है

ऐसे बनाए ई-श्रम कार्ड 2026
केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई ई-श्रम कार्ड योजना जिसमें पात्र लोगों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करवाई जाती है। यदि आप इस योजना के लिए पात्रता रखते हो और इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो आपको अपना ई-श्रम कार्ड बनवाना अनिवार्य है। कार्ड बनवाने की प्रक्रिया ऑनलाइन है।
आपको सबसे पहले श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के आधिकारिक ई-श्रम पोर्टल पर जाना है। जहां पर ‘Self Registration’ विकल्प पर क्लिक करना है, अब यहां अपना आधार से लिंक मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके OTP सत्यापित करना पड़ता है। इसके बाद आवेदक को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, बैंक खाता विवरण और कार्य/पेशे की जानकारी भरनी है। सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने और दर्ज की गई जानकारी की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट करते ही आपका ई-श्रम कार्ड तैयार हो जाता है, जिसे आप आसानी से डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं। इसके अलावा, जो लोग खुद ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते, वे अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर भी अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।
e-Shram Card Online Apply पात्रता एवं मुख्य लाभ
- पेंशन सुविधा: 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर मासिक पेंशन का प्रावधान।
- वित्तीय सहायता: आर्थिक रूप से कमजोर कामगारों को ₹1,000 से ₹5,000 तक की मासिक आर्थिक मदद।
- बीमा एवं सुरक्षा: दुर्घटना बीमा का लाभ।
e-Shram Card Online Apply आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- बैंक पासबुक
- राशन कार्ड
- बिजली बिल
e-Shram Card Online Apply Process
- श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/ पर जाएँ।
- होम पेज पर उपलब्ध ‘रजिस्ट्रेशन’ सेक्शन में अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
- मांगे गए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- ‘Submit’ बटन पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
ई-श्रम कार्ड डाउनलोड करने के दो तरीके
मोबाइल नंबर के माध्यम से
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और ‘Already Registered’ विकल्प पर क्लिक करें।
ड्रॉप-डाउन मेन्यू से ‘Update Profile’ चुनें।
अपना आधार-लिंक्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा (Captcha) कोड दर्ज करें
मोबाइल पर आए OTP को सत्यापित (Verify) करें।
प्रोफाइल सेक्शन में जाकर अपना ई-श्रम कार्ड डाउनलोड करें।
आधार विवरण के माध्यम से
नेशनल लेबर पोर्टल पर जाकर ‘E Shram Card Download’ विकल्प पर क्लिक करें।
अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर ‘Submit’ करें।
प्राप्त OTP दर्ज करके सत्यापन पूरा करें।
स्क्रीन पर खुलने वाले फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी (नाम, पता, आय आदि) भरकर सबमिट करें।
आधार वेरिफिकेशन के बाद मिलने वाले डाउनलोड लिंक से अपना ई-श्रम कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।