राम-राम किसान भाइयों, PM Fasal Bima Yojana muavja apply 2026 अगर आपकी फसल सूखा, ओलावृष्टि, बेमौसम बारिश या कीड़ों के कारण खराब हो गई है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। याद रखिए नुकसान होने के बाद सिर्फ 72 घंटे का समय मिलता है सूचना देने के लिए। अगर आपने कम्पलेन करने में देरी कर दी तो आपका क्लेम रिजेक्ट भी हो सकता है।

2026 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत क्लेम प्रोसेस पहले से ज्यादा डिजिटल और सख्त हुआ है। इसलिए पूरी प्रक्रिया समझना बेहद जरूरी है।
PM Fasal Bima Yojana muavja apply 2026 में क्या नया है?
- मोबाइल से क्लेम सूचना देना आसान
- DBT के जरिए सीधे बैंक खाते में भुगतान
- कई राज्यों में नई बीमा कंपनियों की नियुक्ति
- 72 घंटे सूचना नियम पर सख्ती
इसलिए लापरवाही बिल्कुल न करें।
फसल बीमा कब करवाएं?
सरकार दो सीजन में बीमा का मौका देती है:
खरीफ फसल (धान, मक्का, बाजरा)
आमतौर पर जुलाई के अंत तक आवेदन
रबी फसल (गेहूं, सरसों, चना)
आमतौर पर दिसंबर के अंत तक आवेदन
सलाह: बुवाई के तुरंत बाद बीमा करवाएं। आखिरी तारीख का इंतजार न करें।
यह भी पढ़ें: किसान योजना ₹2000 की किस्त खाते में आई या नहीं, ऐसे चेक करें स्टेटस
किन हालात में मिलता है PM Fasal Bima Yojana 2026 मुआवजा?
PM Fasal Bima Yojana 2026 के तहत मुआवजा इन स्थितियों में मिलता है:
सूखा, बाढ़, ओले, बेमौसम बारिश
कीट या बीमारी से नुकसान
कटाई के बाद 14 दिन के अंदर प्राकृतिक आपदा
मौसम खराब होने से बुवाई न हो पाना
PM Fasal Bima Yojana muavja apply 2026
यही जगह किसान सबसे ज्यादा गलती करते हैं।
Step 1: 72 घंटे के भीतर सूचना दें
- बीमा कंपनी
- बैंक
- कृषि अधिकारी
- या Crop Insurance App
Step 2: Crop Insurance Helpline Number शिकायत दर्ज करें
टोल फ्री नंबर 1800-180-1551 पर कॉल करें
टिकट नंबर जरूर नोट करें
Step 3: सर्वे होगा
सर्वेयर खेत पर आएगा और नुकसान की जांच करेगा।
Step 4: दस्तावेज तैयार रखें
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- फसल बुवाई प्रमाण
Step 5: पैसा सीधे खाते में
सत्यापन के बाद DBT के जरिए राशि आपके बैंक खाते में भेजी जाती है।
प्रीमियम कितना देना होगा?
| फसल | प्रतिशत % |
|---|---|
| खरीफ फसल | 2% |
| रबी फसल | 1.5% |
| बागवानी/व्यावसायिक फसल | 5% |
क्या बटाईदार किसान बीमा करा सकते हैं?
हाँ, सहमति पत्र या एग्रीमेंट जरूरी है।
क्या KCC होने पर बीमा अपने आप होगा?
अब यह स्वैच्छिक है। अगर नहीं चाहते तो बैंक को लिखित में दें।
फसल बीमा मुआवजा कब मिलता है
फसल बीमा मुआवजा फसल प्राक्रतिक आपदा के कारण खराब होने पर दिया जाता है, फसल बीमा मुआवजा लेने की प्रक्रिया इस आर्टिकल में दिया गया है
निष्कर्ष
बीमा करवाना काफी नहीं है। नुकसान के 72 घंटे के अंदर सूचना देना सबसे जरूरी है। अगर आपने देरी की तो कंपनी क्लेम रोक सकती है। सतर्क रहें। अपना हक जानें। और इस जानकारी को हर किसान तक जरूर पहुंचाएं

मेरा नाम Manish है और मैं Jangyan.in का संस्थापक हूँ। मुझे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर रिसर्च करने और उन्हें आसान भाषा में लोगों तक पहुँचाने का 3 साल का अनुभव है। मेरा उद्देश्य है कि हर पात्र व्यक्ति तक सही जानकारी और लाभ पहुँचे।”
मेरे 5 बिगा जीरा की फसल पूरी तरह खराब हो गई है
मेरे 5 बिगा जीरा की फ़सल पूरी खराब हो गई
3 बीघा इरडी भी खराब हो गई