राम-राम किसान भाइयों! खेती-किसानी अब डिजिटल हो रही है। सरकार ने एक नई व्यवस्था शुरू की है जिसका नाम है ‘किसान रजिस्ट्री’ (Farmer Registry)। इसके तहत हर किसान को एक Unique Farmer ID दी जा रही है। Farmer ID Card Download करने और बनाने की सम्पूर्ण जानकारी दी गई है।

अगर आप एक किसान हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए सबसे ज़रूरी है। एक पत्रकार के तौर पर मैंने सरकारी दफ्तरों में पड़ताल की है कि आखिर इस कार्ड की ज़रूरत क्यों पड़ी और आप इसे घर बैठे अपने मोबाइल से कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।
आखिर क्या है Farmer ID Card?
सरकार चाहती है कि हर किसान का एक ऐसा डिजिटल रिकॉर्ड हो जिसमें उसकी ज़मीन, फसल और बैंक खाते की पूरी जानकारी एक ही जगह हो। इस आईडी कार्ड में एक QR Code होगा, जिसे स्कैन करते ही किसान की सारी डिटेल सामने आ जाएगी। इससे कागजी कार्यवाही कम होगी और बिचौलियों का खेल खत्म होगा।
Bima Sakhi Yojana 2026: महिलाओं के लिए सरकारी तोहफा, जानिए कैसे मिलेगा योजना का लाभ
Farmer ID Card Download Benefits
आपको सावधान रहना होगा क्योकि आने वाले समय में निचे दी गई सभी योजनाओं का लाभ बिना Farmer ID के नहीं मिलेंगे:
- PM Kisan Installment: 18वीं और 19वीं किस्त के लिए इसे अनिवार्य किया जा सकता है।
- Sarkari Subsidy: बीज, खाद और कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी।
- Kisan Credit Card (KCC): लोन की प्रक्रिया अब इसी आईडी से जुड़ी होगी।
- Fasal Bima: फसल नुकसान की भरपाई के लिए यह कार्ड पहचान का काम करेगा।
Farmer ID Card 2026 के लिए पात्रता (Eligibility)
कौन कौन फार्मर आईडी कार्ड बनवा सकते है इसकी जानकारी कुछ इस प्रकार है:
- आवेदक भारत का स्थाई निवासी और एक किसान होना चाहिए।
- किसान के नाम पर खेती योग्य ज़मीन (Land Record) होनी चाहिए।
- आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य है।
मोबाइल से Farmer ID Card Download कैसे करें? (Step-by-Step)
भाइयों, आपको कहीं चक्कर काटने की ज़रूरत नहीं है, इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- Official Portal पर जाएं: सबसे पहले अपने राज्य के कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या PM Kisan की वेबसाइट पर जाएं।
- Farmer Registry/ID पर क्लिक करें: होम पेज पर आपको “Unique Farmer ID” या “Kisan Registry” का विकल्प दिखेगा।
- विवरण भरें: अपना आधार नंबर या पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- OTP वेरिफिकेशन: आपके लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे भरें।
- विवरण चेक करें: स्क्रीन पर आपकी ज़मीन और प्रोफाइल की जानकारी आ जाएगी।
- Download PDF: सब कुछ सही होने पर ‘Download Farmer ID Card’ पर क्लिक करें और इसे अपने फोन में सेव कर लें।
क्या किसान आईडी कार्ड बनवाना अनिवार्य है?
जी हाँ, सरकार इसे धीरे-धीरे सभी योजनाओं के लिए अनिवार्य कर रही है ताकि फर्जीवाड़ा रोका जा सके।
अगर मेरा मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है तो क्या होगा?
अगर मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है तो आप ओटीपी प्राप्त नहीं कर पाएंगे। तुरंत अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर नंबर अपडेट कराएं।
क्या यह कार्ड पूरे भारत में मान्य है?
हाँ, यह ‘One Nation, One Farmer ID’ की तर्ज पर काम करेगा।
फार्मर आईडी कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
राज्य के कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या PM Kisan की Official Portal पर जाएं, वहां से OTP वेरीफाई करके आप अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
निष्कर्ष
किसान साथियों, वर्तमान समय डिजिटल ज़माना है। जैसे आपने आधार बनवाया था, वैसे ही अपनी Farmer ID भी बनवा लें। कई राज्यों में लेखपाल (पटवारी) गाँव-गाँव आकर भी यह आईडी बना रहे हैं। अगर आपके पास समय है, तो ऑनलाइन खुद ही डाउनलोड कर लें ताकि आने वाली सरकारी किस्तों में कोई रुकावट न आए।

मेरा नाम Manish है और मैं Jangyan.in का संस्थापक हूँ। मुझे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर रिसर्च करने और उन्हें आसान भाषा में लोगों तक पहुँचाने का 3 साल का अनुभव है। मेरा उद्देश्य है कि हर पात्र व्यक्ति तक सही जानकारी और लाभ पहुँचे।”