देश की महिलाओं के लिए सरकार Bima Sakhi Yojana 2026 शुरू की है जिससे घर बैठे काम करके हर महीने ₹7,000 तक की कमाई कर सकती हैं।
राम-राम साथियों, पिछले 10 सालों से सरकारी दफ्तरों की धूल फूंकते और खेतों की मिट्टी में घूमते हुए मैंने एक बात सीखी है कि सरकारी योजना का फॉर्म भरना आसान है पर उससे पैसा निकालना उतना ही मुश्किल है आजकल हर जगह ‘बीमा सखी योजना’ की चर्चा हो रही हैं। सरकार कह रही है कि महिलाओं की इस योजना से किस्मत बदल जाएगी पर क्या वाकई ऐसा है?

Bima Sakhi Yojana 2026 क्या है?
एक सीनियर जर्नलिस्ट के नाते में आप सभी को सीधे पॉइंट पर लेकर चलता हूं बिना किसी बोरिंग भाषण के समझिए कि इसमें आपका फायदा है या सिर्फ वक्त की बर्बादी।
यह योजना महिलाओं को बीमा सलाहकार (Insurance Advisor) बनाकर रोजगार देने की सरकारी पहल है। यह योजना LIC (Life Insurance Corporation of India) द्वारा संचालित की जाती है।
साथियों सीधी बात ये है कि सरकार हर गांव में एक ऐसी महिला तैयार कर रही है जो इंश्योरेंस एजेंट की तरह काम करेगी। इनका काम गांव के लोगों को का बीमा करना, उन्हें किसान बीमा या फसल बीमा के बारे में समझाना और दुख तकलीफ में क्लेम दिलवाना है इसके बदले उन्हें महीने की सैलरी और कमीशन मिलता है।
बीमा सखी के कार्य
- बीमा एजेंट के रूप में काम करती हैं
- ग्राहकों को पॉलिसी की जानकारी देती हैं
- पॉलिसी बेचकर कमीशन कमाती हैं
- फ्री ट्रेनिंग प्राप्त करती हैं
Bima Sakhi Yojana में कितनी होगी कमाई?
इस Bima Sakhi Yojana 2026 में कमाई तीन तरीकों से होती है:
| कमाई का माध्यम | अनुमानित राशि |
| ट्रेनिंग स्टाइपेंड | ₹7,000 / महीना |
| कमीशन | पॉलिसी बिक्री पर |
| बोनस | प्रदर्शन के अनुसार |
Note: मेहनत के अनुसार ₹12,000 से ₹30,000 तक मासिक आय संभव है।
Bima Sakhi Yojana 2026 के मुख्य लाभ
इस योजना से महिलाओं को मिलते हैं ये फायदे:
- घर से काम करने की सुविधा
- सरकारी संस्था से जुड़ाव
- बिना निवेश रोजगार
- भविष्य में स्थायी कमाई
- आत्मविश्वास और सम्मान
बड़ी खबर: PM Awas Yojana Gramin Survey 2026 शुरू | गांव की नई लिस्ट में नाम चेक करें
बीमा सखी को क्या हो सकती है परेशानी?
ऑफिस में बैठकर नियम बनाना आसान है पर गांव में काम करना मुश्किल मेरे तजुर्बे से आपको इन जगहों पर दिक्कत आएगी
दस्तावेज में कमी: सबसे पहले दिक्कत रजिस्ट्रेशन में आएगी अगर आपके आधार कार्ड में या आपके बैंक अकाउंट में किसी भी तरह जैसे मोबाइल लिंक नहीं होना स्पेलिंग में मिस्टेक रहना। इन कमियों को दूर करने में आपको काफी मुश्किलें आ सकती है।
स्मार्टफोन का लोड: आपको बता दे की बीमासा की एजेंट का पूरा काम ऐप पर होता है अगर आपके पास अच्छा फोन नहीं है या नेट नहीं चलता है तो यह काम आपके लिए मुश्किल हो सकता है।
लोगों का ट्रस्ट: गांव में बीमा के नाम पर लोग जल्दी से ट्रस्ट नहीं करते, इसलिए आपको लोगों को ट्रस्ट दिलाने के लिए अपना पूरा एफर्ट लगाना पड़ेगा जिसमें आपको परेशानी हो सकती है।
पैसा कब आएगा?: कई बार आपके द्वारा किए गए काम का कमीशन आने में महीने लग जाते हैं, जिससे तुम्हें फाइनेंशली दिक्कत आ सकती है।
Bima Sakhi Yojana Eligibility 2026
आवेदन के लिए जरूरी शर्तें:
- महिला भारत की नागरिक हो
- उम्र 18–50 वर्ष
- कम से कम 10वीं पास
- मोबाइल और बैंक खाता हो
Bima Sakhi Yojana Apply Online कैसे करें?
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- LIC की Official Website: https://licindia.in खोलें
- Career / Agent Section पर जाएं
- Bima Sakhi Option चुनें
- Registration करें
- Form Submit करें
- Documents Upload करें
ट्रेनिंग कैसे दी जाती है?
चयन होने के बाद महिलाओं को किस प्रकार ट्रेनिंग दी जाएगी निचे सूचि में देखें
- 3 से 6 महीने की ट्रेनिंग
- बीमा की पूरी जानकारी
- ग्राहकों से बात करने की स्किल
- Certificate आदि दी जाती है।
क्या यह सरकारी योजना है?
हाँ, यह LIC द्वारा संचालित है।
कौन बन सकता है बीमा सखी?
घर की वह बेटियों या बहू जो कम से कम 10वीं या 12वीं पास हो, उसी गांव की रहने वाली हो और जिसे थोड़ा बहुत मोबाइल चलाना आता हो।
पैसा कितना मिलता है?
शुरुआत में बीमा सखी को 2000 से ₹7000 तक का मिल सकता है। इसके अलावा बीमा जितना करोगे उतना ज्यादा कमीशन मिलेगा।
अप्लाई कैसे करें?
बीमा सखी एजेंट बनने के लिए अपने ब्लॉक ऑफिस या सीएससी सेंटर जाना वहां से सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को प्रिफरेंस मिलती है।
क्या ट्रेनिंग के पैसे देने पड़ते हैं?
बिल्कुल नहीं, अगर कोई ट्रेनिंग के नाम पर आपसे पैसे मांगता है तो समझ जाना कि यह कोई फ्रॉड है क्योंकि सरकार ट्रेनिंग बिल्कुल फ्री में देती है।
कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?
रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपका आधार कार्ड पैन कार्ड बैंक पासबुक 10वीं 12वीं की मार्कशीट और दो पासवर्ड साइज फोटो की आवश्यकता होगी।
जरूरी सलाह
- किसी भी एजेंट को पैसे न दें।
- केवल Official Website से ही आवेदन करें।
- फर्जी कॉल से सावधान रहें।
निष्कर्ष
Bima Sakhi Yojana 2026 महिलाओं के लिए एक बेहतरीन रोजगार अवसर है। अगर आप घर बैठे कमाई करना चाहती हैं और आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं, तो आज ही आवेदन करें।
योजना को लेकर मेरी राय
साथियों देखा जाए तो योजना बुरी नहीं है पर यह उन्हीं के लिए है जो थोड़ा ढंग से बात करना जानती है, काम करने के लिए वाकई उत्सुक हो। अगर आप सोच रहे हैं कि बस फॉर्म भरकर ही पैसे कमा सकती है तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है क्योंकि इसमें आपको बहुत मेहनत करनी होगी। इस योजना से आप अपने खुद के पैरों पर खड़ी हो सकती है।

मेरा नाम Manish है और मैं Jangyan.in का संस्थापक हूँ। मुझे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर रिसर्च करने और उन्हें आसान भाषा में लोगों तक पहुँचाने का 3 साल का अनुभव है। मेरा उद्देश्य है कि हर पात्र व्यक्ति तक सही जानकारी और लाभ पहुँचे।”